चमोली: राजकीय शिक्षक संघ की दशोली ब्लॉक शाखा ने किया 60 शिक्षकों व पूर्व प्रधानाचार्यों को सम्मानित–

by | Sep 15, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

संघ की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में बोले विधायक- पदोन्नति व प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती के विरोध की मांग विधानसभा पटल पर रखेंगे–

गोपेश्वर, 15 सितंबर 2025: सोमवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के सभागार में राजकीय शिक्षक संघ की दशोली ब्लॉक कार्यकारिणी की ओर से शै​क्षिक उन्नयन गोष्ठी और अ​धिवेशन आयोजित किया गया। गोष्ठी के दौरान ब्लाॅक के 60 शिक्षक व पूर्व प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सम्मानित होने वाले ये वे ​शिक्षक-​शि​क्षिकाएं हैं, जिन्हें किसी भी सरकारी मंच पर अभी तक उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित नहीं किया गया है। गोष्ठी में वक्ताओं ने विद्यालयों में बेहतर शैक्ष​णिक माहौल पर जोर दिया।

गोष्ठी में मुख्य अति​थि के रुप में शामिल हुए बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि ​शिक्षकों की पदोन्नति और प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली का विरोध की न्यायोचित मांगें हैं। इन मांगों को विधानसभा में रखा जाएगा।

कार्यक्रम में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले प्रवक्ता डीएस कंडेरी, भूपेंद्र सिंह रावत, ताजवर सिंह सजवाण, मीना नौटियाल, योगेंद्र प्रसाद गैरोला, मनीषा भंडारी, श्वेता बड़वाल सहित 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। कुछ पूर्व प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र रावत, प्रवक्ता आशू डिमरी, विक्रम सिंह नेगी, कुंवर सिंह रावत, वासुदेव झिंक्वाण, सीमा पुंडीर, धर्म सिंह चौहान, प्रकाश चौहान, भूपेंद्र सिंह रावत, संध्या रावत, रेखा बिष्ट आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह ने भी अपने विचार रखे। गोष्ठी के बाद आयोजित अधिवेशन में संघ की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ। देर शाम तक भी निर्वाचन प्रक्रिया जारी रही।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!