चमोली: प्रशासन की संयुक्त टीम ने नौ दवा दुकानों का किया निरीक्षण, कई खामियां मिली–

by | Sep 15, 2025 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

फोटो कैप्सन: दवा दुकानों का निरीक्षण करते अ​धिकारी-

जिला​धिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर उपजिला​धिकारी की गठित संयुक्त टीम ने किया दवा दुकानों का निरीक्षण–

चमोली, 15 सितंबर 2025: पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने गोपेश्वर में नौ दवा की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में मिली कमियों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय की ओर से गठित संयुक्त टीम ने सोमवार को गोपेश्वर बाजार में संचालित दुकानों में निरीक्षण किया। जिसमें दवा की गुणवत्ता, एक्सपायरी, रखरखाव, भंडारण व संबंधित दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान कई दुकानों में अभिलेखों का अभाव और अन्य अनियमितता पाई गई।

निरीक्षण की जानकारी देते एसडीएम राजकुमार पांडेय-

सभी दुकानदारों को नियमों का अनुपालन करने के सख्त निर्देश दिए गए। जहां गंदगी पायी गई उसे तुरंत दूर करने को कहा गया, उचित भंडारण न होने व रेफ्रीजेटर पर तापमान प्रदर्शित नहीं होने पर संचालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए इसे सुधारने के निर्देश दिए। टीम में तहसीलदार दीप्ति शिखा औषधि निरीक्षक हर्षित भट्ट, राजस्व निरीक्षक राजेश गौरखा आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...
error: Content is protected !!