आश्वासन: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने किया नंदानगर आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण–

by | Sep 16, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

आपदा प्रभावितों से मिलने हेलिकॉप्टर से नंदानगर पहुंचे सांसद, प्रभावितों को दिया मुआवजा देने का आश्वासन–

नंदानगर, 16 सितंबर 2025: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने मंगलवार को आपदा प्रभावित नंदानगर का स्थलीय निरीक्षण किया। सांसद ने प्रभावितों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। नंदानगर बैंड बाजार के ऊपर भूधंसाव से छह मकान ध्वस्त हो गए थे। जबकि कई अन्य मकान खतरे की जद में हैं।

मंगलवार को सांसद हेलिकॉप्टर से अपराह्न करीब तीन बजे कुरुड़हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से कार से वे नंदानगर पहुंचे। करीब एक घंटे वे आपदा प्रभावित क्षेत्र में रहे। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह रावत के आवास पर प्रभावितों से बातचीत की।

एसडीएम से आपदा की जानकारी लेते सांसद अनिल बलूनी-

दो प्रभावितों के मुआवजा न मिलने पर सांसद ने उन्हें मदद का भरोसा दिलाया। व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने सांसद को आपदा के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर विधायक भूपाल राम टम्टा, ​जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, उपजिला​धिकारी आरके पांडेय, ब्लॉक प्रमुख हेमा देवी, सांसद प्रतिनि​धि हीरा सिंह नेगी, विधायक प्रतिनि​धि देव सिंह नेगी, भरत सिंह रावत, दिनेश नेगी के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
error: Content is protected !!