जिम्मेदारी: ग्रामीण डाक सेवक संघ पौड़ी के मंडलीय अध्यक्ष बने विजय नैथानी–

by | Sep 21, 2025 | पौड़ी, ब्रेकिंग | 0 comments

ग्रामीण डाक सेवकों को पूर्णकालिक विभागीय कर्मचारी का दर्जा देने व आठवें वेतन आयोग में सम्मलित करने की मांग उठाई–

पौड़ी, 21 सितंबर2025:पौड़ी में संपन्न हुई अ​खिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ पौड़ी के द्विवा​​र्षिकअ​धिवेशन में जनपद की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से विजय नैथानी को मंडलीय अध्यक्ष चुना गया। इसके लावा अन्य पदों पर भी जिम्मेदारी दी गई।

रविवार को पौड़ी के प्रेक्षागृह में अ​खिल भारतीय ग्रामीणण सेवक संघ पौड़ी के द्विवा​​र्षिकअ​धिवेशन का उद्घघाटन प्रांतीय अध्यक्ष राजपाल नेगी ने किया। इस दौरान ग्रामीण डाक सेवको को पूर्णकालिक

विभागीय कर्मचारी का दर्जा देने व आठवें वेतन आयोग में सम्मलित करने की मांग उठाई। उन्होंने ग्रामीण डाक सेवकों को अन्य स्थानों की तरह जो​खिम भत्ता दिए जाने, ग्रामीण डाक स्तर व पोस्टमैनों को पुराने रास्ते बंद होने कारण सड़क मार्ग से दूरी बढ़ने पर डाक मेल व कैश लाने और ले जाने पर भत्ता देने, सभी कर्मचारियों को छाता व पोस्टमैनों को बैग दिलवाने और मृतक आश्रितों को नियु​क्ति जल्द दिए जाने के मुद्दें उठाए।

इस दौरान मंडलीय कार्यकारिणी गठन किया गया। जिसमें विजय नैथानी को सर्वसम्मति से मंडलीय अध्यक्ष चुना गया। जबकि विनोद सिंह रावत को कार्यकारिणी अध्यक्ष, रघुनंदन गोदियाल व सोहन लाल उपाध्यक्ष बनाए गए। प्रेम सिंह भंडारी को सचिव मंडलीय व सह-सचिव श्रीधर प्रसाद नौटियाल, नरेंद्र चौहान, दीपक कुलसारी को चुना गया।

इसके अलावा रमेश चंद्र को कोषाध्यक्ष, प्रताप सिंह बिष्ट को सह- कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रकाश , नीरज रावत, सुबोध कुमार, शंकर प्रसाद व दिनेश रावत को संगठन सचिव बनाया गया। कैलाश रावत लेखा परिक्षक व देवेंद्र चंदोला को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया।

इस दौरान डाक निरीक्षक सुशील राज पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर पदम भूषण नेगी, नरेंद्र बिष्ट, विजय राणा के साथ ही कई डाक कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान कई मांगों पर मंथन हुआ।

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...
error: Content is protected !!