निरीक्षण: पीडीएनए टीम ने किया धराली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण–

by | Sep 26, 2025 | आपदा, उत्तरकाशी | 0 comments

आपदा प्रभावितों से पीडीएनए टीम ने किया संवाद आपदा से हुई क्षति की ली जानकारी, आपदा से क्षतिग्रस्त और भू–धंसाव हुए मार्गो का भी टीम ने किया निरीक्षण–

उत्तरकाशी, 25 सितंबर 2025: केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पीडीएनए टीम आपदा से हुए नुकसान का आंकलन करने और वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए जनपद के दौरे पर पहुंची है।

जनपद के हर्षिल, धराली, स्यानाचट्टी, जंगलचट्टी ,सोनगाड, लिमच्यागाड सहित अनेक स्थानों पर नदियों और भूस्खलन से भारी क्षति हुई थी और कुछ यात्रा मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

जनपद में विभिन्न विभागों की परिसंपत्तियों के सटीक आंकलन का ब्यौरा जुटाने के लिए पीडीएनए टीम बृहस्पतिवार को स्थलीय निरीक्षण हेतु धराली पहुंची। टीम द्वारा गंगोत्री यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर आपदा के दौरान वाश आउट हुई सड़कों और विभागों को हुए नुकसान का जायज़ा लिया गया और संबंधित अधिकारियों से उक्त के संदर्भ में विस्तृत जानकारी ली।

हर्षिल और धरालीमेतेलगाड व खीर गंगा के कारण आई भयावह आपदा से हुए जानमाल के नुकसान की जानकारी प्राप्त की।

टीम द्वारा धराली आपदा से प्रभावित क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों और आपदा से प्रभावित धराली के लोगों से बातचीत कर स्थिति की समीक्षा की।

स्थानीय निवासियों ने टीम के समक्ष आपदा में हुई क्षति और संबंधित समस्याओं से अवगत कराया तथा उनके निराकरण किए जाने का अनुरोध किया। आपदा प्रभावित लोगों ने उनकी आजीविका , मकानों, होटलों, बगीचों ,फसलों और व्यवसायों सहित विभिन्न परिसंपत्तियों को हुए नुकसान की जानकारी दी तथा टीम से पुनर्वास, रोजगार व पुनर्स्थापना की क्षतिपूर्ति जल्द उपलब्ध कराने की मांग की।

पीडीएनए टीम द्वारा बुनियादी ढाँचे की क्षति, सड़कों, पुलों, सार्वजनिक भवनों, बिजली एवं जल आपूर्ति लाइनों को हुए नुकसान के आकलन के साथ साथ कृषि, फसलों, पशुधन और स्थानीय आजीविका के अन्य साधनों को हुए नुकसान का जायज़ा लिया।

इस दौरान एडीएम मुक्ता मिश्र, एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी,अधीक्षण अभियंता सिंचाई संजय राज, जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, एसीएमओ बी एस पांगती, डीटीडीओ केके जोशी, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल मनोज गुसाईं सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!