चमोली: केंद्र और राज्य की संयुक्त पीडीएनए टीम ने किया आपदा से हुए नुकसान वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण–

by | Sep 26, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

अ​धिकारियों के साथ टीम ने की बैठक, विभागीय प्रस्तावों पर हुई चर्चा, चमोली के थराली और नंदानगर क्षेत्र में हुई आपदा से भारी तबाही–

गोपेश्वर, 26 सितंबर 2025: केंद्र और राज्य की संयुक्त पीडीएनए टीम ने जनपद में मानसून के दौरान आपदा से हुए नुकसान का आंकलन और स्थलीय निरीक्षण किया। टीम की ओर से गुरुवार को अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में कर्णप्रयाग ब्लाक सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान टीम ने विभागीय प्रस्तावों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

चमोली जनपद में मानसून के दौरान थराली और नंदानगर तहसील के गांवों में भारी बारिश से खास नुकसान हो गया था। जिसके बाद राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार की ओर से सीबीआरआई, आईआईटी रुड़की और यूएलएमएमसी की संयुक्त पीडीएनए के टीम गठित की गई है। टीम की ओर से जनपद में आपदा प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

जिसे लेकर टीम की ओर जनपद के थराली और नंदानगर तहसीलों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसके बाद विभागीय प्रस्तावों की समीक्षा कर सार्वजनिक और निजी संपतियों के नुकसान का आंकलन किया। इसके साथ ही टीम की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में आजीविका पर हुए प्रभाव और उसे सामान्य करने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी सोहन सिंह रांगड, सीएमओ डॉ अभिषेक गुप्ता, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!