जागरुकता: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनी में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग–

by | Sep 29, 2025 | जागरुकता, नैनीताल | 0 comments

नैनीताल, 28 सितंबर 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता ही सेवा के तहत गंगा शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता का अभियान तभी सफल होगा जब इसमें जन भागीदारी होगी। मुख्यमंत्री ने छात्रों का आह्वान किया कि वे अपने आस-पास सफाई पर ध्यान देकर स्वच्छ उत्तराखण्ड की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को गति देने में सहयोगी बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे स्वभाव व संस्कार में स्वच्छता की भावना आये इस दिशा में भी हमे प्रयासरत रहना होगा।

इससे पूर्व विद्यालय के छात्रों ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में बृहद स्वच्छता अभियान भी चलाया।

इस दौरान आयुक्त कुमाऊँ व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, विशेष सचिव मुख्यमंत्री डॉ पराग मधुकर धकाते, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, नमामि गंगे कार्यक्रम उत्तराखण्ड के कार्यक्रम निदेशक विशाल मिश्रा, संचार विशेषज्ञ पूरन कापड़ी, सरस्वती विहार के प्रधानाचार्य डॉ सूर्यप्रकाश सहित विद्यालय के छात्र आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!