मौसम: बदरीनाथ धाम, केदारनाथ में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, तीर्थयात्रियों ने भी उठाया बर्फबारी का लुत्फ–

by | Oct 6, 2025 | चमोली, मौसम, रूद्रप्रयाग | 0 comments

निचले क्षेत्रों में बारिश होने से ठंड बढ़ी, बदरीनाथ धाम में अलाव का सहारा ले रहे स्थानीय लोग–

बदरीनाथ/केदारनाथ, 06 अक्टूबर 2025: सोमवार को गढ़वाल क्षेत्र में मौसम ने करवट ली। बदरीनाथ धाम, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब के साथ ही अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। बारिश और बर्फबारी का सिलसिला रात तक भी जारी रहा।

शाम छह बजे से बदरीनाथ में बारिश के साथ ही बर्फबारी भी हुई। जिससे धाम में ठंड बढ़ गई है। धाम में पहुंचे तीर्थयात्रियों ने ठंड के बावजूद भी बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। कई तीर्थयात्री ठंड से बचने के लिए अपने कमरों में दुबके रहे।

ठंड को देखते हुए बदरीनाथ के व्यापारियों ने अलाव का सहारा लिया। इधर, केदारनाथ में भी दोपहर बाद बर्फबारी हुई। जिससे चारों ओर से बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। तीर्थयात्रियों ने भी बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। चमोली जनपद की ऊंचाई वाली चोटियों में भी बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा हो गया है।

Latest News

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...
error: Content is protected !!