चमाेली: राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सैकोट में मनाया गया विश्व दृ​ष्टि दिवस–

by | Oct 9, 2025 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

छात्रों को दी गई नेत्र स्वास्थ्य संबं​धी जानकारी, हर वर्ष अक्टूबर माह में मनाया जाता है विश्व दृ​​ष्टि दिवस–

चमोली, 09 अक्टूबर 2025: हर वर्ष अक्टूबर माह के दूसरे गुरुवार को मनाया जाने वाला विश्व दृष्टि दिवस इस वर्ष राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सैकोट में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य सूचना, शिक्षा एवं संचार अधिकारी उदय सिंह रावत ने छात्रों को नेत्र स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दृष्टि दोष में व्यक्ति को दूर या पास की वस्तु धुंधली दिखाई देती है। नजदीक का काम करते समय सिरदर्द, आंखों में पानी आना या ब्लैकबोर्ड के अक्षर साफ न दिखना इसके लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि उचित नंबर का चश्मा पहनने से दृष्टि दोष को ठीक किया जा सकता है।

श्री रावत ने बताया कि विटामिन ‘ए’ आंखों के लिए अत्यंत आवश्यक पोषक तत्व है। इसकी कमी से बच्चों की दृष्टि कमजोर हो सकती है और ‘रतौंधी’ रोग भी हो सकता है। उन्होंने गाजर, पपीता, दूध, अमरूद, अंडे और हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे विटामिन ‘ए’ युक्त आहार का सेवन करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि आंखों में चोट लगने या दृष्टि संबंधी किसी समस्या के होने पर नजदीकी नेत्र चिकित्सक या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से तुरंत संपर्क करना चाहिए। साथ ही मोबाइल के सीमित उपयोग और नियमित नेत्र जांच को आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य भरत सिंह राणा, रश्मि सजवाण, अनिल सकलानी, अनूप कुमार सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
error: Content is protected !!