चमोली: भारत के सौ जनपदों में चमोली जनपद भी है शामिल, पीएम धन धान्य कृषि योजना का हुआ शुभारंभ, चिंतन शिविर हुआ–

by | Oct 11, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

गोपेश्वर जिला पंचायत सभागार में हुआ भव्य आयोजन, पढें क्या रहा योजना पर विशेष–

गोपेश्वर, 11 अक्टूबर 2025: देशभर में शनिवार को शुरू हुए पीएम धन धान्य योजना में देशभर के सौ जनपदों में उत्तराखंड का सीमांत चमोली जनपद भी शामिल है। शनिवार को चीन सीमा पर ​स्थित अंतिम जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर के जिला पंचायत सभागार में चिंतन ​शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने किया। जिसके बाद यहां प्रसारित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अन्नदाता को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से देश के 100 जनपदों में कृषि विकास के लिए पीएम धन धान्य योजना और दलहन आत्मनिर्भरता अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है।

इसके साथ ही आज देश को 42 हजार करोड़ की कृषि परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जा रहा है। कहा कि सरकार का ध्येय कृषि जोत को बढ़ाकर भारत को कृषि उपजों के निर्यातक के रूप में विश्व स्तर पर पहचान दिलाना है। जिसके लिए पूरे में जहां किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहयोग किया गया है। वहीं धन धान्य योजना में चयनित जनपदों में मिट्टी और जलवायु के अनुरूप कृषि उपजों के उत्पादन से किसानों को आर्थिक रूप से सबल किया जाएगा। योजना के माध्यम से किसान को देश के विकास से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में जीएसटी में किए सुधार से सरकार ने किसानों को भी बड़ी राहत देने का कार्य किया गया है। जीएसटी में हुए सुधारों से कृषि उपकरणों और अन्य समाग्री की कीमतों में कमी आई है। जो किसानों के लिए राहत देने की मंशा से किया गया है। उन्होंने पीएम धन धान्य योजना और दलहन आत्मनिर्भरता योजना का लाभ लेते हुए किसानों से देश के विकास में सहयोगी बनने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से कृषि उत्पाद को बढ़ाते हुए किसानों की आय मजबूत करने के लिए पीएम धन धान्य योजना और दलहन आत्मनिर्भरता अभियान का शुभारंभ किया गया है। जिसे माध्यम से कृषि, उद्यान, पशुपालन, भेषज, मत्स्य, रेशम, एनआरएलएम और सहकारिता विभाग के सहयोग से किसानों को आत्मनिर्भर करने की योजना है।

बताया कि केंद्र सरकार की ओर योजना के लिए देश के सौ जनपदों में चमोली को भी चयनित किया गया। ऐसे में अब जिला प्रशासन की ओर से कृषि उत्पादक को बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना तैयार की जाएगी। जिससे जनपद के कृषि उत्पाद को राष्ट्रीय कृषि इंडेक्स तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। जिसके लिए सभी विभागों के समन्वय से कार्य किया जाएगा।

इस मौके पर परियोजना निदेशक आनंद भाकुनी, मुख्य उद्यान अधिकारी नितेंद्र सिंह, भेषज संघ के सचिव विवेक कुमार, पशुपालन विभाग के डॉ पुनीत भट्ट सहित अन्य अधिकारी और काश्तकार मौजूद थे।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!