बदरीनाथ हाईवे: नंदप्रयाग के पर्थाडीप में कब सुधरेगी सड़क, खतरा बरकरार–

by | Oct 14, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

अब पहाड़ी पर फूटा पानी का स्रोत, होगी तकनीकी जांच, बदरीनाथ धाम की यात्रा में दिक्कत पैदा करेगा पर्थाडीप–

नंदप्रयाग, 14 अक्टूबर 2025: बदरीनाथ हाईवे पर लंबे समय से नंदप्रयागपर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र परेशानी का सबब बना हुआ है। अब यहां नई समस्या खड़ी हो गई है। भूस्खलन वाली पहाड़ी से पानी का अत्य​धिक मात्रा में रिसाव हो रहा है। जिससे हाईवे के ट्रीटमेंट का काम भी प्रभावित हो गया है। यहां हाईवे बदहाल ​स्थिति में पहुंच गया है। हाईवे की कार्यदायी संस्था एनएचआईडीसीएल की ओर से इन दिनों यहां मलबा निस्तारण और गेवियन वॉल का निर्माण किया जा रहा था, लेकिन पानी के रिसाव से यह काम भी प्रभावित हो गया है। अब एनएचआईडीसीएल की ओर से इस भूस्खलन क्षेत्र की तकनीकी जांच कराई जाएगी।

बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी को जाने वाले तीर्थयात्री और पर्यटक इसी मार्ग से होते हुए धामों व पर्यटन स्थलों तक पहुंचते हैं। इसके अलावा सेना के जवानों की आवाजाही भी इसी मार्ग से होती है। जोशीमठ, चमोली, गोपेश्वर सहित सीमांत क्षेत्रों के लोगों की यह लाइफलाइन है। लेकिन पिछले कुछ सालों से बदरीनाथ हाईवे की हालत बदहाल हो गई है। नंदप्रयाग के पर्थाडीप में ​स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। यहां पहाड़ी पर अब पानी का स्रोत फूट गया है। जिससे अत्य​धिक मात्रा में पानी का रिसाव हो रहा है। पानी हाईवे पर बह रहा है।

विभाग की ओर से पर्थाडीप में वर्तमान में बनी स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञों से जांच करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर यहां ट्रीटमेंट कार्य किए जाएंगे।पहाड़ी से निकलने वाला पानी हाईवे पर बह रहा है। पहले से भूस्खलन से हाईवे पर पड़ी मिट्टी व पत्थरों में पानी बहने से वहां कीचड़ जमा हो रखा है। ऐसे में हाईवे पर वाहनों की आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। खासकर दुपहिया वाहनों का आवामन अधिक चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। इस वर्ष की यात्रा अंतिम चरण में है, लेकिन आगामी वर्ष की यात्रा शुरू होने तक हाईवे को चाक-चौबंध रखना चुनौतिपूर्ण बना हुआ है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!