गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाया रघुपति राघव…भजन, गांवों में प्रवास करेंगे कांग्रेस पदाधिकारी–

by | Oct 2, 2021 | चमोली, सामाजिक कार्य | 0 comments


गोपेश्वर। गांधी जयंती शनिवार को चमोली जनपद के विभिन्न नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई। गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कार्यकर्ता तीन दिनां तक गांवों में प्रवास करेंगे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे।  कांग्रेस के मुख्य जिला प्रवक्ता विकास जुगरान ने कहा कि गोडसे को महान बताने वालों को जवाब देने के लिए गांधी के विचारों को आम जनमानस तक पहुंचना जरूरी है। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक उनके विचार पहुंचें इसलिए सभी कांग्रेसी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। गांव चलो अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता गांवों में प्रवास करेंगे। गांधी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रघुपति राघव भजन भी गाया। इस मौके पर पीसीसी मेंबर अरविंद नेगी, तेजवीर कंडेरी, यूथ कांग्रेस के बदरीनाथ विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, एनएसयूआई के पदाधिकारी संदीप भंडारी, अन्नू कठैत, नगर पालिका सभासद, मनीष नेगी, मन्नु नेगी आदि मौजूद थे। 

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!