कार्रवाई: ढाई साल पुराने वीडियो को स्थानीय युवती का बता कर किया वायरल, 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज–

by | Oct 30, 2025 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

11 आरोपियों में 6 नाबालिग भी शामिल, चार आरोपी हैं सोशल मीडिया ग्रुप एडमिन, पढ़ें पूरी खबर–

रुद्रप्रयाग, 30 अक्टूबर 2025: ढाई साल पुराने अश्लील वीडियो को स्थानीय युवती का बताकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें छह आरोपी नाबालिग हैं। कुछ आरोपी सोशल मीडिया ग्रुप के एडमिन हैं। आरोपियों में एक पुलिस कर्मी भी शामिल है।

अगस्त्यमुनि पुलिस थाना क्षेत्र में एक व्य​क्ति ने बीते 29 अगस्त को पुलिस को ​शिकायत दर्ज की थी। शिकायतकर्ता ने दो युवकों के खिलाफ नामजद शिकायत देते हुए बताया कि एक अश्लील वीडियो को उनकी पुत्री का बताकर वायरल किया जा रहा है, जबकि उस वीडियो से उनकी पुत्री का कोई संबंध नहीं है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला का अपमान और निजता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस विवेचना में 9 अन्य के नाम भी प्रकाश में आए। पुलिस जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि संबंधित वीडियो वर्ष 2023 में हैदराबाद से जुड़ा हुआ है और पहले से ही विभिन्न पोर्न साइट्स पर अपलोड किया गया था। इसे स्थानीय स्तर पर किसी व्यक्ति को बदनाम करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था।

अधिकांश आरोपी स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र बताए जा रहे हैं। इस प्रकरण से पीड़ित परिवार को मानसिक व सामाजिक रूप से काफी प्रताड़ित होना पड़ा था। मामले में पुलिस ने सुभान्त निवासी ग्राम धरसाल, आदित्य सिंह निवासी ग्राम जयकंडी, गौरव निवासी ग्राम रायड़ी, भरत भंडारी निवासी ग्राम रायड़ी और हर्षु लाल निवासी ग्राम फलई शामिल हैं। रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि मामले में अब तक 11 लोगों की संलिप्तता सामने आई है। इनमें छह नाबालिग हैं।

Latest News

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
error: Content is protected !!