चमोली: पेटेंट है राष्ट्र की वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी उन्नति के आकलन का आधार–

by | Oct 30, 2025 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में बौद्धिक संपदा पर आयोजित हुई कार्यशाला, वक्ताओं ने दिए टिप्स–

गोपेश्वर, 30 अक्टूबर 2025: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय बौद्धिक संपदा (आईपीआर) विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें बौद्धिक संपदा को लेकर छात्र-छात्राओं को विभिन्न तरह की जानकारी दी गई।

कॉलेज के सभागार में आईपीआर प्रकोष्ठ की ओर से ””इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी राइट्स, द हिस्ट्री एंड निसेसिटी ऑफ पेटेंट्स”” विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य वक्ता भौतिक विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. डीसी सती ने ट्रेडमार्क, पेटेंट्स, जीआई टैग्स व कॉपीराइट आदि विषयों की विस्तार से जानकारी दी। डॉ सती ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी प्रोन्नति का आकलन पेटेंट्स के आधार पर किया जा सकता है।

प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने छात्रों को आईपीआर के विभिन्न पहलुओं से अवगत होने तथा शोधकार्य में इनके महत्व के प्रति सचेत होने पर जोर दिया। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अमित कुमार जायसवाल ने छात्रों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धति और मेडिकेशन प्रणाली पर चर्चा की।

संचालन प्रकोष्ठ के नोडल डॉ. विधि ढौडियाल ने किया। इस मौके पर डॉ. श्याम लाल बटियाटा, डॉ. हिमांशु बहुगुणा, डॉ. डीएस नेगी, डॉ. रीना, डॉ. रूपेश कुमार, डॉ. राजेश आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...
error: Content is protected !!