चमोली: राज्य के रजत जयंती वर्ष पर थराली क्षेत्र में आयोजित होंगे पेंशन जागरुकता व सहायता ​शिविर–

by | Nov 3, 2025 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

तीन नवंबर से नौ नवंबर तक आयोजित होंगे पेंशन जागरुकता व सहायता ​शिविर, पेंशनरों को दी जाएंगी वि​भिन्न जानकारियां–

थराली, 03 नवंबर 2025: वरिष्ठ नागरिकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सुविधा के लिए थराली क्षेत्र में तीन नवंबर से नौ नवंबर तक पेंशन जागरूकता एवं सहायता शिविर आयोजित किया जा रहा है। मुख्य कोषाधिकारी चमोली मामूर जहां के दिशा निर्देशन में तथा उपकोषाधिकारी थराली प्रकाश चंद्र थपलियाल की देखरेख में ये ​शिविर आयोजित होंगे। ​शिविर में पेंशनरों को ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र से संबंधित सभी सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही डिजिटल माध्यमों के उपयोग तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव संबंधी जानकारी भी दी जाएगी।

राज्य वित्त विभाग द्वारा जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। अब पेंशनर आईएफएमएस(IFMS) पोर्टल, सीएससी (CSC) केंद्रों, जीवन प्रमाणन एप(JeevanPramaanApp) एवं आधार फेस आरडी एप(AadhaarFaceRDApp) के माध्यम से घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। सत्यापन के बाद प्रमाण पत्र स्वतः ट्रेजरी प्रणाली में दर्ज हो जाएगा।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) द्वारा भी जीवन प्रमाणन रिक्वेस्ट (“JeevanPramaanRequest”) सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे विशेष रूप से असमर्थ व दूरस्थ क्षेत्रों के पेंशनरों को लाभ मिलेगा।

उपकोषाधिकारी ने सभी पेंशनरों से अपील की है कि वे शिविर का अधिकतम लाभ उठाकर समय पर जीवन प्रमाण पत्र जमा करें और अपनी पेंशन व्यवस्था निर्बाध बनाए रखें।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!