चमोली। जनपद के घाट विकास खंड के ग्राम पंचायत कुंडी में पानी के धारे में कपड़े धोने को गई एक महिला के ऊपर पेड़ गिरने से उसकी दर्दनांक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को दोपहर में करीब एक बजे कुंडी गांव की एक महिला प्रियंका देवी पत्नी नरेन्द्र सिंह कपड़े धोने को गांव के पास के धारे में गई थी। इसी दौरान अचानक धारे के ठीक ऊपर से एक पेड़ प्रियंका के ऊपर से आ गिरा, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। धारे पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रियंका को अचेत अवस्था में पड़ा देखा, तो उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। सूचना पर तहसीलदार घाट के निर्देश के बाद मौके पर पर राजस्व उपनिरीक्षक मौख मोहन सिंह बिष्ट अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पानी के धारे पर पानी भर रही महिला के ऊपर से गिरा पेड़, दर्दनाक मौत–
by laxmi Purohit | Oct 2, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

Latest News
34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...
डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...
वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...
बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...
एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...
दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...
आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...
16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
