जय श्रीराम: ज्योतिर्मठ के रविग्राम में रामलीला का समापन पुष्पवर्षा के साथ राम का हुआ राज्याभिषेक–

by | Nov 6, 2025 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

भव्य रथयात्रा निकली, रामलीला में मुख्य पात्रों की भूमिका महिलाओं ने निभाई, भव्य हुई रामलीला–

ज्योतिर्मठ, 05 नवंबर 2025: ज्योतिर्मठ। सांस्कृतिक परिषद रविग्राम द्वारा आयोजित 56 वर्ष पुरानी पारंपरिक रामलीला का भव्य समापन बुधवार को भगवान श्री राम के राजतिलक (राज्याभिषेक) के साथ संपन्न हो गया। रविग्राम में 24 अक्टूबर से प्रारंभ हुई इस रामलीला में मंगलवार देर रात रावण वध का दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसके पश्चात बुधवार को भगवान श्री राम अयोध्या पहुंचे और उनका राज्याभिषेक संपन्न हुआ।

इस वर्ष रामलीला की विशेषता रही कि प्रमुख पात्रों की भूमिकाएं महिला कलाकारों द्वारा निभाई गईं, जिसने दर्शकों को आकर्षित किया और दूर-दराज से राम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान राम के राजतिलक के अवसर पर रविग्राम मां चंडिका के प्रांगण से भव्य कलश रथ यात्रा निकाली गई,

जिसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक जय श्री राम के जयकारे लगाए, रामलीला के प्रमुख पात्र भगवान राम प्रियांशी डिमरी, लक्ष्मण खुशी राणा, सीता कोमल खंडूरी, हनुमान हनुमान प्रसाद डिमरी। सांस्कृतिक परिषद रविग्राम के अध्यक्ष महेंद्र नंबूरी एवं आयोजकों ने रामलीला के सफल आयोजन के लिए सभी कलाकारों, सहयोगियों एवं राम भक्तों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन स्थानीय संस्कृति एवं राम भक्ति की जीवंत परंपरा का प्रतीक बना रहा।

इधर, गोपेश्वर में संयुक्त रामलीला मंच की ओर से आयोजित रामलीला मंचन का विधिवत रुप से शुभारंभ हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता गौरी कश्यप ने मंचन की शुरुआत की। रामलीला के प्रथम दृष्य में रावण ने ब्रह्मदेव को प्रसन्न कर अमरता का वरदन मांगा, कुंभकरण ने निंद्रा और विभिषण ने प्रमुख की भक्ति करने का वरदान मांगा। ब्रह्मा से वरदान प्राप्त करने के बाद अहंकार से चूर रावण कैलाश पर्वत को हिलाता है।

जिस पर भोलेशंकर शिव तांडव कर रावण को श्राप देते हैं कि उसकी मृत्यु नर और वानरों के हाथों होगी। इधर, दशरथ के घर राम ने जन्म लिया।

इस मौके पर मुख्य राम सेवक हरीश तिवारी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनूप पुरोहित अंकोला, संरक्षक चंद्र प्रकाश भट्ट, सुरेंद्र रावत, नगर पालिका सभासद दीपक बिष्ट, देवेंद्र सिंह, सुनील चौहान, मनवर सिंह के साथ ही कई रामसेवक मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!