भेंटवार्ता: पोखरी के सस्ता गल्ला विक्रेता संघ ने नगर पंचायत अध्यक्ष से की भेंटवार्ता, अध्यक्ष के सम्मुख रखा मांगपत्र–

by | Nov 7, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

देवर में ​स्थित अन्य भंडार में सुरक्षा दीवार बनाने और भवन का रख रखाव कर सोलर लाइन लगाने की मांग उठाई–

पोखरी (चमोली), 07 नवंबर 2025: सस्ता गल्ला विक्रेता संगठन पोखरी ने नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग रखी कि देवर में स्थित अन्न भंडार में सुरक्षा दीवार बनायी जाए। भवन का रख रखाव सही से किया जाए और परिसर में सोलर लाइट लगाई जाए।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने उन्हें तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष भक्त दर्शन बुटोला, सचिव देवी प्रसाद थपलियाल, संरक्षक एमएस बिष्ट, उपाध्यक्ष यतीश चमोला, सुखदेव सिंह नेगी, गजेंद्र सिंह नेगी, सत्यपाल सिंह रावत, मीडिया प्रभारी दलबीर सिंह रावत, भीमराज सिंह पंवार, देवी प्रसाद थपलियाल आदि प्रमुख रुप स मौजूद रहे।

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष के सामने अपनी मांगें प्रमुखता से रखीं। उन्होंने सोलर लाइट और खाद्यान्न गोदाम की सुरक्षा की बात की और अध्यक्ष के साथ ​शिष्टाचार भेंट की। उन्हें अंगवस्त्र से सम्मानित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने राजकीय अन्न भंडार पोखरी के अध्यक्ष भक्तदर्शनबुटोला को उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!