रुद्रप्रयाग: राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर रजत जयंती पर राज्य आंदोलनकारियों का भव्य समारोह हुआ आयोजित–

by | Nov 8, 2025 | राजकाज, रूद्रप्रयाग | 0 comments

जिलाधिकारी एवं विधायक रुद्रप्रयाग ने राज्य आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया–

रुद्रप्रयाग, 08 नवंबर 2025: उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में जनपद रुद्रप्रयाग में रजत जयंती सप्ताह बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज, 8 नवम्बर 2025 को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर अगस्त्यमुनिक्रीड़ा मैदान में राज्य आंदोलनकारियों का भव्य सम्मान समारोह जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर राज्य निर्माण में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को स्वयं जिलाधिकारी प्रतीक जैन सहित पूरे जिला प्रशासन द्वारा अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ढोल-दमाऊ की पारंपरिक धुनों के साथ राज्य आंदोलनकारियों के स्वागत से हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत “वंदेमातरम्” के गायन से हुई। तत्पश्चात जिलाधिकारी एवं राज्य आंदोलनकारियों ने दीप प्रज्वलित कर राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए तीन महान आंदोलनकारियों अशोक कैशिव, यशोधर बेंजवाल एवं राय सिंह बांगरी के छायाचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

जीजीआईसीअगस्त्यमुनि की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने राज्य आंदोलनकारियों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा “हम सब आज उत्तराखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। यह अवसर उन सभी आंदोलनकारियों को नमन करने का है जिनके त्याग, बलिदान और संघर्ष से यह राज्य अस्तित्व में आया। आज उत्तराखंड अपने विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन या आधारभूत संरचना का क्षेत्र हो, हर दिशा में प्रदेश प्रगति कर रहा है।”

उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग जनपद, जिसका गठन राज्य बनने से तीन वर्ष पूर्व सन् 1997 में हुआ था, बीते 25 वर्षों में विकास की नई मिसाल बना है। जनपद में वर्तमान में 634 प्राथमिक विद्यालय, 193 जूनियर हाई स्कूल, 151 माध्यमिक विद्यालय, 5 विश्वविद्यालय, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्थान, तथा जिला अस्पताल सहित अनेक पीएचसी संचालित हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि रुद्रप्रयाग जनपद बाबा केदारनाथ जी की तपोभूमि होने के कारण धार्मिक पर्यटन का केंद्र है, और यह क्षेत्र राज्य की आर्थिक प्रगति में विशेष भूमिका निभा रहा है। वर्ष 2025 की यात्रा में 17 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए हैं। साथ ही तुंगनाथ, मद्महेश्वर व कार्तिकस्वामी की यात्राओं में भी लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। जिससे स्थानीय जनमानस की आर्थिकी में निरंतर वृद्धि हुई है। उन्होंने सभी आंदोलनकारियों और नागरिकों को राज्य की रजत जयंती की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी एवं जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सभी राज्य आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा उत्तराखंड की लोकसंस्कृति एवं राज्य आंदोलन पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिन्होंने समूचे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी मदन सिंह कोटवाल द्वारा भी अपना संस्मरण साझा किया गया।

कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी कमल सिंह जगवाण, इंद्र सिंह, मदन सिंह कोटवाल, विजय राम सेमवाल, विधायक भरत चौधरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद घिल्डियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, राज्य आंदोलनकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे।

Latest News

नंदप्रयाग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बैसाखी मेला शुरू, सांस्कृतिक उत्साह का माहौल–

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने की नगर पंचायत को पांच लाख, वार्डों को एक-एक लाख रुपये की...

उत्तराखंड: पंठाली कांठा बुग्याल के दीदार को पहुंची अ​​भिनेत्री सारा अली खान–

दोफन में किया रात्रि प्रवास, प्राकृतिक सुंदरता की खूब की तारीफ, भरपूर आनंद उठाया-- घनसाली (टिहरी)।...

चमोली: पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक: जिलाधिकारी–

अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...
error: Content is protected !!