दहशत: बहू के साथ चारापत्ती लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, मौत–

by | Nov 14, 2025 | पौड़ी, वन्यजीव | 0 comments

गुलदार की दहशत, महिला पर हमला कर झाड़ियों में खींच कर ले गया गुलदार, बच्चे पर ही हमला करने का किया प्रयास–

सतपुली/पौड़ी, 13 नवंबर 2025: अपनी बहू के साथ घास लेने जा रही महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर उसे अपना निवाला बना दिया। घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। गुलदार के आतंक से लोग दहशत में हैं।

पोखड़ाब्लाॅक के ग्रामसभा बगड़ीगाड में 65 साल की रानी देवी अपनी बहू सपना के साथ मवे​शियों के लिए चारापत्ती लेने गई थी। जब सपना घर लौट आई, तब गुलदार ने रानी देवी पर हमला कर दिया और उसे खींचकर झाड़ी की ओर ले गया। जब सपना और उसका बेटा कार्तिक रानी देवी की तलाश में आए, तो गुलदार ने कार्तिक पर भी हमला करने का प्रयास किया। लेकिन शोर मचाने पर वह भाग गया।

ग्रामीणों ने रानी देवी का अधखाया शव झाड़ियों में पाया। ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घो​षित करने की मांग उठाई। वन अ​धिकारियों ने गुलदार को पकड़ने के लिए कार्रवाई करने की बात कही। महिला की मौत पर गांव में मातम पसरा हुआ है।

Latest News

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
error: Content is protected !!