मलबा डंपिंग के काम में लगा था डंपर, अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, पुलिस ने किया रेस्क्यू–
लैंसडौन, 18 नवंबर 2025: अनियंत्रित डंपर 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। इसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो सवार घायल हुए हैं। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना लैंसडौन के गुमखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर हुई। डंपर सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा हुआ था।
पुलिस के अनुसार गुमखाल-सतपुली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवालिक कंपनी का डंपर मलबा डंपिंग का कार्य कर रहा था। कुल्हाड़ मोड़ के निकट डंपर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
इस हादसे में बॉबी (48) पुत्र रामकिशन, निवासी ग्राम अध्याना, नकुड़, जिला सहारनपुर (यूपी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवकुमार पुत्र संजीव और सूरज पुत्र जादवीर, दोनों निवासी यमुनानगर, हरियाणा को सतपुली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खाई से निकालकर हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।


