आस्था: मां नंदा देवी की राजजात यात्रा की दृष्टि से क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात–

by | Nov 20, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

यात्रा में बेहतर सुविधा, प्रबंधन की रखी बात, अतिरिक्त संसाधन जुटाने की मांग उठाई, यात्रा में शामिल होने का दिया न्यौता–

गोपेश्वर, 20 नवंबर 2025: अगले साल आयोजित होने वाली मां नंदा की राजजात यात्रा को दिव्य व भव्य बनाने के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनि​धियों ने विधायक भूपाल राम टम्टा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने ग्वालदम–देवाल–लोहाजंग–वाण मोटर मार्ग पर यात्रियों और स्थानीय जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मार्ग के सुधार एवं निर्माण कार्यों को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हों।

प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यात्रा की महत्ता और स्थानीय जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आगे के कार्यों में ऐसी सक्षम एजेंसियों की विशेषज्ञता का उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है, जो पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर तकनीकी दक्षता रखती हैं। इसके लिए बीआरओ के माध्यम से कराए जाने पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता की भावना का पूरा सम्मान करते हुए मार्ग पर कार्यों को और तेज़, सुरक्षित तथा व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि यात्रा अवधि में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस मुलाकात में ब्लॉक प्रमुख देवाल तेजपाल रावत, मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट सहित क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!