चमोली: उधान विभाग में नई तकनीकों का उपयोग बढ़ाएं अ​धिकारी: गणेश जोशी–

by | Nov 20, 2025 | चमोली, राजकाज | 0 comments

कृ​षि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जाेशी ने विभागीय समीक्षा बैठक में दिए अ​धिकारियों को निर्देश–

गोपेश्वर, 20 नवंबर 2025: देश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी सभागार, गोपेश्वर में विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जनपद चमोली में कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। मंत्री ने राज्य मिलेट मिशन के अंतर्गत कृषि क्षेत्रफल बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसानों को मोटे अनाज की ओर प्रोत्साहित किया जाए, जिससे पोषण और आजीविका दोनों को मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि हॉर्टीकल्चर में नवीन तकनीकों का उपयोग बढ़ाया जाए तथा किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उपकरण समय पर उपलब्ध कराए जाएं।

मंत्री ने संचालित योजनाओं को निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य उद्यान अधिकारी को लिलीयम पुष्प उत्पादन एवं मशरूम उत्पादन से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में कृषि एवं उद्यान क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए सभी अधिकारियों को बधाई दी। मंत्री श्री जोशी ने निर्देशित किया कि बेहतर कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया जाए, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

अ​धिकारियों को संबो​धित करते कृ​षि मंत्री गणेश जोशी-

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा वाइब्रेन्ट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। मंत्री ने कहा कि योजनाओं के माध्यम से जनपद का सर्वांगीण विकास और कायाकल्प संभव है, इसके लिए सभी विभाग सामंजस्य के साथ कार्य करें।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, महामंत्री विनोद कनवासी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सीएसए गुप्ता, उद्यान अधिकारी नितेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...
error: Content is protected !!