चमोली: कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत–

by | Nov 25, 2025 | चमोली, राजनीति | 0 comments

चमोली जनपद में जगह-जगह हुआ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी–

गोपेश्वर, 25 नवंबर 2025: जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी का जनपद में पहुंचने पर जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालओं से भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर बस स्टेशन तिराह पर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी।

सुरेश डिमरी जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सोमवार अपराह्न गोपेश्वर पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी की। सुरेश डिमरी यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

जिसमें पार्टी की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर मंथन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह नाना, संजय झिंक्वाण, मुकेश नेगी, योगेंद्र सिंह, पीसीसी मेंबर अरविंद नेगी के साथ ही कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!