जय मां नंदा: अपने ननिहाल देवराड़ा से कुरुड़ मंदिर में विराजमान होगी मां नंदा, तैयारियां शुरू–

by | Nov 29, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

25 दिसंबर को देवराड़ा से अपने सिद्धपीठ कुरुड़ के लिए प्रस्थान करेंगी मां नंदा की डोली–

नंदानगर, 29 नवंबर 2025: छह माह तक अपने ननिहाल देवराड़ा में प्रवास के बाद अब मां नंदा अपने सिद्धपीठ कुरुड़ में विराजमान हो जाएगी। भक्तों की ओर से इसकी तैयारी भी शुरु कर दी गई है। मां नंदा आगामी 12 जनवरी को अपने सिद्धपीठ कुरुड़ में विराजमान हो जाएगी। देवराड़ा में मंदिर समिति और कुरुड़ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने देवडोली के प्रस्थान को लेकर मुहुर्त तय किया है। पंचांग गणना के अनुसार, 25 दिसंबर को मां नंंदा की डोली देवराड़ा से अपने मंदिर कुरुड़ के लिए प्रस्थान करेगी।

कुरुड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेश गौड़ और देवराड़ा मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन हटवाल ने बताया कि नंदा देवी के देवराड़ा से वापसी का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसके तहत 25 दिसंबर को देवडोलीदेवराड़ा से प्रस्थान करेगी। सुनाऊ मल्ला, बजवाड़, माल ग्वाड़, मेल्ठा, देवल, किमनी, डालू, नैल, आदरा, कुलसारी, पास्तोली, नौण, बज्वाड़, मेटा तल्ला, धारबारम, गैरबारम, त्यूला, बमण गांव, हरमनी मल्ला, देवपुरी, निल्याड़ी, नागौली, डांगतोली, नागौली, गणकोट, मरोड़ा, हंसकोटी, पाली विनायक, बैनोली, मींग, पैठाणी, बनेला, सिमली, नाखोली, सणकोट, बांजबगड़, सैंती, सिद्देश्वर महादेव नंदानगर के बाद सिद्धपीठ कुरुड़ में छह माह के लिए विराजमान हो जाएगी।

बताया कि इस साल 16 अगस्त को नंदा की लोकजात शुरू हुई थी। अगले साल मा नंदा की बड़ी जात (नंदाराजजात) का आयोजन होना है। इसके लिए भी तैयारियां जल्द शुरू कर दी जाएंगी।

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!