जय मां अनसूया: दो दिवसीय अनसूया मेला हुआ शुरू, भक्तों ने किए माता के दर्शन–

by | Dec 3, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

अनसूया मंदिर में संतान कामना लेकर पहुंचे 225 निसंतान दंपति, नंदप्रयाग के वैष्णव परिवार ने मंदिर में भेंट किए 20 कंबल–

गोपेश्वर, 03 दिसंबर 2025: श​क्ति ​शिरोम​णि, संतानदायिनी माता अनसूया मंदिर में दो दिवसीय अनसूया मेला शुरू हो गया है। जय मां अनसूया के जयकारों के साथ वि​भिन्न गांवों की ज्वाला और अनसूया की डोलियां देर शाम को अनसूया मंदिर पहुंच गई हैं।

माता अनसूया रातभर अपनी बहनों के सानिध्य में रहेगी। अनसूया मंदिर में 225 बरोही (निसंतान दंपति) संतान कामना लेकर पहुंची हुई हैं।

बुधवार को मंडल में अनसूया मंदिर के गेट पर जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट और बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद बणद्वारा, देवलधार, कठूड़ और सगर गांव की ज्वाला देवी की डोली और मंडल व खल्ला गांव से मां अनसूया की रथ डोली ढोल दमाऊं के साथ सिरोली गांव पहुंची। यहां सभी डोलियों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। अपराह्न तीन बजे एक-एक कर डोलियां मंदिर के लिए रवाना हुई।

शाम साढ़े छह बजे सभी डोलियां मंदिर परिसर में पहुंची। यहां मौजूद श्रद्धालुओं ने देव डोलियों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। ढोल-दमाऊं की थाप पर डोलियों ने अदभुत नृत्य किया। जिसके बाद डोलियां मंदिर के सभा मंडप में विराजमान हुई। रात आठ बजे विभिन्न जगहों से पहुंची 225 बरोहियों को सभा मंडप में बैठाया गया। इस दौरान मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ।

इस मौके पर राज्यमंत्री हरक सिंह, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, जिला पंचायत सदस्य जय प्रकाश पंवार, अनसूया मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट, गजेंद्र रावत, रविंद्र बर्त्वाल, ऊषा रावत आदि मौजूद रहे। इधर, नंदप्रयाग के वैष्णव परिवार ने मां अनसूया को 20 कंबल भेंट किए हैं। नंदप्रयाग की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने परिवार के मु​खिया डॉ. जगदीश वैष्णव की ओर से मंदिर में कंबल दान किए।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!