चमोली: राशन कार्डों की ई-केवाईसी कराएं उपभोक्ता, यह मिलेगा फायदा–

by | Dec 5, 2025 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

पूर्ति विभाग की ओर से किया जा रहा राशन कार्डों की ई-केवाईसी का काम, की जा रही पात्र ​लाभा​र्थियों की पहचान–

गोपेश्वर, 05 दिसंबर 2025: चमोली जनपद में राशन कार्डों की ई-केवाईसी कराई जा रही है। पूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्डों की ई-केवाईसी कराई जा रही है, इसका उद्देश्य पात्र लाभा​​र्थियों की पहचान करना है।

राशन विक्रेता दर्शन सिंह नेगी ने कहा कि जिन लोगों की ओर से अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई गई है, बाद में राशन कार्ड से नाम कटने पर राशन विक्रेता की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले देहरादून के आदेश और भारत सरकार के दिशा निर्देशों केतहत प्रदेश में राशन कार्ड और यूनिटों की राइट फुल तारगेटिंग के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया करायी जा रही है। इसी के तहत जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने नजदीकी राशन डीलर, जन सेवा केंद्र या संबंधित पोर्टल के माध्यम से शीघ्र राशन कार्ड व यूनिटों की ई-केवाईसी करवाएं।

ताकि अपात्र लाभार्थियों की पहचान कर उनके राशन कार्ड निरस्त किए जा सकें व पात्र को ही योजनाओं का लाभ मिले। कहा कि ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले राशन कार्डों की पात्रता की पुन: जांच की जाएगी। ई-केवाईसी का काम पूरा होने पर सरकारी राशन का वितरण भी पटरी पर आ जाएगा और लोगों को समय पर राशन मिल जाएगा।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!