बदरीनाथ। कोरोना काल में दो सालों से दम तोड़ रही चारधाम यात्रा बुधवार को पटरी पर लौटती दिखाई दी। बदरीनाथ धाम में दिनभर तीर्थयात्रियों की चहल-पहल बनी रही। बिना रोक टोक के तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। बदरीनाथ में तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देख देवस्थानम बोर्ड के अधिकारी और व्यवसायी भी उत्साहित हुए। धाम में बुधवार को करीब 1500 यात्रियों ने भगवान बदरीनारायण के दर्शन किए। ज्यादातर यात्रियों ने अपने पितरों को तर्पण दिया। बदरीनाथ के ब्रह्मकपाल में पितृ तर्पण का विशेष महत्व है। हालांकि चारधाम यात्रा में अब कुछ ही समय शेष बचा हुआ है, लेकिन तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने से अगले वर्ष तीर्थयात्रा के बढ़ने की उम्मीद है। यात्रा पड़ावों में भी तीर्थयात्रियों की खूब चहल पहल रही। पीपलकोटी, जोशीमठ, पांडुकेश्वर, गोविंदघाट में दिनभर तीर्थयात्रियों का जमावड़ा लगा रहा।
बदरीनाथ में नर और नारायण के हुए अदभुत दर्शन, दिनभर बनी रही चहल-पहल–
by laxmi Purohit | Oct 6, 2021 | आस्था, चमोली, चारधाम | 0 comments

Latest News
शासन-प्रशासन ने की शांति की अपील, हेमकुंड साहिब यात्रा पर अड़े निहंग-- देहरादून, 26 जून 2026:...
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...
कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...
दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अभियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और अधिकारों के...
जनहित के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश, 15 दिनों में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के...
त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
