बदरीनाथ में नर और नारायण के हुए अदभुत दर्शन, दिनभर बनी रही चहल-पहल–

by | Oct 6, 2021 | आस्था, चमोली, चारधाम | 0 comments

बदरीनाथ। कोरोना काल में दो सालों से दम तोड़ रही चारधाम यात्रा बुधवार को पटरी पर लौटती दिखाई दी। बदरीनाथ धाम में दिनभर तीर्थयात्रियों की चहल-पहल बनी रही। बिना रोक टोक के तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। बदरीना‌थ में तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देख देवस्थानम बोर्ड के अधिकारी और व्यवसायी भी उत्साहित हुए। धाम में बुधवार को करीब 1500 यात्रियों ने भगवान बदरीनारायण के दर्शन किए। ज्यादातर यात्रियों ने अपने पितरों को तर्पण दिया। बदरीनाथ के ब्रह्मकपाल में पितृ तर्पण का विशेष महत्व है। हालांकि चारधाम यात्रा में अब कुछ ही समय शेष बचा हुआ है, लेकिन तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने से अगले वर्ष तीर्थयात्रा के बढ़ने की उम्मीद है। यात्रा पड़ावों में भी तीर्थयात्रियों की खूब चहल पहल रही। पीपलकोटी, जोशीमठ, पांडुकेश्वर, गोविंदघाट में दिनभर तीर्थयात्रियों का जमावड़ा लगा रहा। 

Latest News

रंगमंच का सम्मान: चक्रव्यूह मंचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकार सम्मानित–

विधायक लखपत बुटोला ने अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों को किया सम्मानित, अतिथियों ने सराहा अभिनय...

गौचर मेले में जीवंत हुई चित्रकार एवं शोधकर्ता स्व. प्रकाश पुरोहित ‘जयदीप की 40 वर्षों की अध्ययन यात्रा–

नंदा राजजात के दुर्लभ चित्रों और मानचित्र के जरिए संरक्षित की जा रही लोक संस्कृति, डॉ. सुभाष चंद्र...

महेंद्र भट्ट पर आरोप लगाने से पहले जैनी प्रकरण पर जवाब दें हरक सिंह : रघुबीर बिष्ट–

नंदप्रयाग-घाट में पिटाई के दावे पर मांगे प्रमाण, कांग्रेस से भी जैनी प्रकरण पर रुख स्पष्ट करने को...

राज्य स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं–

आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि-- भराड़ीसैंण...

बदरीनाथ धाम में 12 नवंबर से आरंभ होगी कपाट बंद होने की प्रक्रिया, पंच पूजाएं होंगी शुरू–

16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट--   बदरीनाथ, 11 नवंबर...

जय केदार: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद–

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली...

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...
error: Content is protected !!