चमोली: सामाजिक सरोकारों से जुड़ी धरोहर संस्था ने दिया संस्कृति के संरक्षण का संदेश–

by | Dec 14, 2025 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

अपनी थाती-माटी से जुड़ने का किया आह्वान, वक्ताओं ने संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर, बेहतर कार्य करने वाले हुए पुरस्कृत–

गोपेश्वर, 14 दिसंबर 2025: जिला पंचायत सभागार गोपेश्वर में रविवार को धरोहर संवाद 2025 के तहत सीमांत प्रहरी सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उत्तराखंड की संस्कृति, बोलीभाषा, खानपान, प्राकृतिक अवस्था को बचाने और संरक्षण की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सर्व व्यवस्था प्रमुख पुष्कर सिंह राणा थे। अपनी धरोहर के महामंत्री कमल किशोर डिमरी और व्यवस्था प्रमुख राखी रावत मौजूद रहे। कार्यक्रम में आरएसएस के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने कहा कि अपनी संस्कृति के प्रति हमें संवेदनशील होना चाहिए। आज आधुनिकता की चकाचौंध के कारण लोग अपनी संस्कृति से दूर हाेते जा रहे हैं। हमें संस्कृति का संरक्षण करना है।

धरोहर न्यास के सचिव कमल किशोर डिमरी ने लोगों को ऐसे कार्यक्रमों से जुटकर आम जनता को जागरुक करने पर जोर दिया। उन्होंने संस्था के गठन की मंशा पर भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान समाज में बेहतर कार्य करने पर पर्यावरण प्रेमी शिक्षक धन सिंह घरिया, डॉ. दर्शन सिंह नेगी, विजय वशिष्ठ, बैशाख सिंह, सुरेंद्र रावत और मीनाक्षी सती सहित 14 लोगों को सम्मानित किया।

नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने आम लोगों को अपनी संस्कृति को बचाने के लिए जागरुक करने का आह़्वान किया। कहा कि धरोहर संस्था आज उत्तराखंड के सभी जनपदों में अपने नाम के अनुसार बेहतरीन कार्य के रही है। संस्था द्वारा उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कारों के साथ यहां की परम्पराओं, पौराणिक स्थलों के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर अतुल शाह, अयोध्या प्रसाद हटवाल, डॉ. नंदन सिंह, कुंदन सिंह टकोला, मनोज हटवाल, रीना, विजय भट्ट, सुरेंद्र सिंह राणा, ग्राम प्रधान घूनी ममता, दीवान सिंह के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!