चमोली: केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता–

by | Dec 15, 2025 | चमोली, राजनीति | 0 comments

भाजपा की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर, आगामी विधानसभा चुनाव पर हुआ मंथन–

जोशीमठ, 15 दिसंबर 2025: भारतीय जनता पार्टी की जोशीमठ नगर मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूती देने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने पर जोर दिया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर रहने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नगर मंडल प्रभारी गजेंद्र रावत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना है, साथ ही जनता के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उनका समाधान भी करना है। कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। बैठक में नगर पालिका गोपेश्वर के अध्यक्ष संदीप रावत, नगर अध्यक्ष अमित सती सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Latest News

जय केदार: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद–

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली...

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...

चमोली: दीवाली पर नशे और जुए पर लगे अंकुश–

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया...

चमोली: नशा उन्मूलन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए अंतरविभागीय समन्वय से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश–

नशा तस्करी और अवैध बिक्री पर रहेगी नजर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में हुई समीक्षा-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमोली: 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश-- गोपेश्वर। जनपद चमोली का...

जोशीमठ में सुधरेगी सीवरेज और पेयजल की व्यवस्था, डीएम ने की समीक्षा–

जिला​धिकारी ने जोशीमठ सीवरेज व पेयजल योजना की समीक्षा, 115 करोड़ की लागत से होंगे परियोजना कार्य...

चमोली: दुर्गम रास्ते में बिगड़ी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के अधिकारी की तबीयत–

पुलिस-एसडीआरएफ ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित-- गोपेश्वर। हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण...
error: Content is protected !!