स्वास्थ्य: ऊखीमठ ब्लॉक में मल्टी स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप में 188 बच्चों की हुई जांच–

by | Dec 18, 2025 | रूद्रप्रयाग, स्वास्थ्य | 0 comments

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आयोजित हुआ स्वास्थ्य ​शिविर, मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं–

ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग), 18 दिसंबर 2025: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ऊखीमठ में ब्लाक स्तरीय मल्टी स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ, जिसमें जन्म से 18 वर्ष तक के 188 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई।

राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ में आयोजित मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्वस्थ समाज के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिसकी कड़ी में बाल स्वास्थ्य को लेकर मल्टी स्पेशियलिटी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जनमानस कोे स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश ने मल्टी स्पेशियलिटी कैंप के आयोजन के उद्देश्य तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दी जा रही सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा दूरस्थ गांवों से आए 188 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा वितरित की गई, जिसमें अस्थि रोग विशेषज्ञ डाॅ. रवि कुमार द्वारा 18, सर्जन डाॅ. लक्ष्मण द्वारा 28, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. सुष्मिता शर्मा द्वारा 43, ईएनटी विशेषज्ञ डाॅ.शाफान अली द्वारा 17, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. मानसी बत्रा द्वारा 22, मनोरोग विशेषज्ञ डाॅ. रॉकी द्वारा 03, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. धीरज द्वारा 57 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दलवीर नेगी, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री हेमलता नौटियाल, रेखा रावत, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. गोपाल सजवाण, डाॅ. मोनिका सजवाण, डाॅ. मनीष रावत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिमांशु नौडियाल, आरबीएसके मैनेजर सुमन, बीपीएम अमित मैठाणी, ब्लाक लेखा प्रबंधक अमित नौडियाल आदि मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन डाॅ. आशीष थपलियाल ने किया।

Latest News

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...
error: Content is protected !!