देहरादून। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंध कर ली गई है। एम्स परिसर को प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के लिए अभैद किले में तब्दील कर दिया गया है। बुधवार को दिनभर पुलिस से लेकर शासन के आला अधिकारी एम्स परिसर में व्यवस्थाओं में जुटे रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मंत्रियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एम्स ऋषिकेश में आईजी अभिसूचना एवं सुरक्षा संजय गुंज्याल, आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन, डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग और एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी और पुलिसकर्मियों को चौकस और पूरी तरह से सर्तक रहने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम से तीन घंटे पहले पुलिसकर्मी ड्यूटी स्थल पर पहुंच जाएंगे। ड्यूटी के दौरान किसी भी सुरक्षा कर्मी सुरक्षा की दृष्टि से मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकते। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार और डीआईजी सुरक्षा कृष्ण कुमार वीके ने अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को बड़े पैमाने पर सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों को होटल, धर्मशाला, लॉज, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन में सघन जांच और बाहरी लोगों के सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं।
ऋषिकेश एम्स परिसर में चप्पे-चप्पे पर एसपीजी और पुलिसकर्मी हुए तैनात, पढें क्या रहेगा प्रधानमंत्री मोदी का शेड्यूल–
by laxmi Purohit | Oct 6, 2021 | चमोली, राष्ट्रीय | 0 comments

Latest News
उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...
10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...
22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...
मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
