बंड मेला: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बंड मेला शुरू, सात दिनों तक रहेगी मेले की धूम–

by | Dec 20, 2025 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

पौणा नृत्य, पांडव नृत्य व वि​भिन्न गांवों की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने किया मेले का शुभारंभ–

पीपलकोटी, 20 दिसंबर 2025: पौणा नृत्य, पांडव नृत्य के साथ ही वि​भिन्न गांवों के महिला मंगल दल की महिलाओं की मनमोहक झांकियों के साथ 24वें बंड विकास औद्योगिक, पर्यटन, किसान एवं सांस्कृतिक मेले का आगाज हो गया है।

मेले में सरकारी विभागों के साथ ही स्थानीय उत्पादों के 22 स्टॉल लगाए गए हैं। बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का वि​धिवत शुभारंभ किया।

पीपलकोटी के एतिहासिकसेमलडाला मैदान में शनिवार को वि​धिवत पूजा अर्चना के साथ बंड मेले का शुभारंभ हुआ। सुबह 11 बजे महिला मंगल दल नौरख, अगथला, सल्ला रैतोली, मायापुर, लुहां, बाटुला, बिरही, कौड़िया, दिगोली, किरुली और कम्यार की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण, नंदा देवी, नशामुक्ति अभियान की झांकी निकाली। इससे पूर्व बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने बंड विकास संगठन के झंडे को फहराया।

मेला मैदान में पहुंचे विधायक लखपत बुटोला ने स्टॉलों का निरीक्षण करने के बाद मेले का शुभारंभ किया। विधायक ने मेला संचालन के लिए विधायक निधि से चार लाख रुपये और बंड भूमियाल मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख रुपये जिला योजना से स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। साथ ही विधायक नि​धि से भी बंड भूमियाल मंदिर के सौंदर्यीकरण में बजट की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र डिमरी, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र नेगी, संरक्षक अतुल शाह, अयोध्या हटवाल, शंभू प्रसाद सती, दीपक पंत, सुनील कोठियाल, हरिबोधनी खत्री, गौरव फरस्वाण, सुदर्शन शाह, ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, ऊषा रावत, विजय मलासी, गोविंद सजवाण, राकेश नवानी के साथ ही आदि मौजूद रहे। संचालन हरीश पुरोहित ने किया।

Latest News

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...

चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चचेरे भाई को 20 वर्ष का कठोर कारावास–

चमोली जिला न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, पीड़िता को तीन लाख प्रतिकर...

चमोली: ज्योतिर्मठ में भूधंंसाव के तीन साल बाद शुरू हुआ क्षतिग्रस्त भवनों का ध्वस्तीकरण–

जनवरी 2023 में हुआ था भू-धंसाव, सैकड़ों भवन हो गए थे असुर​क्षित, एसडीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण...

चमाेली: बमोथ गांव में पेयजल समस्या पर ग्रामीणों ने घेरा जल निगम के अधिकारी–

लंबे समय से पेयजल किल्लत झेल रहे ग्रामीण, ​शिकायत पर नहीं हो रही थी कोई कार्रवाई-- कर्णप्रयाग, 28 मई...
error: Content is protected !!