चमोली: स्कूल जाते छात्र पर भालू ने किया हमला, दोस्त ने बचाया–

by | Dec 21, 2025 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

भालू ने छात्र के पैर पर मारे नाखून, साथी छात्र ने साहस दिखाते हुए भालू को भगाया, बच्चे ने दिखाया अपना साहस–

गोपेश्वर, 21 दिसंबर 2025: चमोली जनपद के पोखरी विकास खंड के कैलब गांव में स्कूल जाते एक छात्र पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। उसके साथ चल रहे अन्य साथी ने शोर मचाकर और पत्थर मारकर भगा दिया। भालू छोटा होने के कारण जंगल की ओर भाग गया। भालू अगर बड़ा होता तो बच्चों के साथ अनहोनी कर सकता था।

जूनियर हाईस्कूल कैलब के ​शिक्षकमनबर सिंह रावत ने बताया कि ग्राम पंचायत हरिशंकर के कैलब गांव निवासी 12 साल का देवेश जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में कक्षा सातवीं का छात्र है। शनिवार को वह गांव के कक्षा छह में पढ़ने वाले पंकेश के साथ स्कूल जा रहा था। सुबह करीब नौ बजे रास्ते में झाड़ियों से अचानक भालू का बच्चा निकला और देवेश पर झपट पड़ा। भालू ने देवेश के पैर पर नाखून मारने शुरू किए।

साथ में चल रहे पंकेश ने सासि दिखाते हुए भालू पर पत्थर मारे और शोर मचाया। जिससपर भालू जंगल की ओर भाग गया। बालक पर भालू के हमले की सूचना वन विभाग को दी गई, उसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी लाया गया। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी भय बना हुआ है। सबसे बड़ी समस्या बच्चों के स्कूल जाने और आने को लेकर है।

उपवन क्षेत्राधिकारी बीरेंद्र सिंह नेगी ने बतायाकि बालक के पैर पर भालू के हल्के नाखूनों के निशान हैं। प्राथमिक उपचार के बाद वन कर्मियों ने उसे सुरक्षित घर तक पहुंचाया। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

Latest News

चमोली: पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक: जिलाधिकारी–

अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...
error: Content is protected !!