चमाेली: विद्यालय समय से पहले खुले मिले तो आपदा प्रबंधन अ​धिनियम के तहत होगी कार्रवाई, अब 15 जनवरी तक लागू रहेगी यह व्यवस्था–

by | Dec 23, 2025 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश, सुबह 10 बजे से तीन बजे तक संचालित होंगे विद्यालय–

गोपेश्वर, 23 दिसंबर 2025: चमोली जनपद के ​विद्यालयों तक भी भालू पहुंचने से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने चमोली में स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया है। अब जिले के सभी विद्यालय सुबह 10 बजे खुलेंगे और अपराह्न तीन बजे तक संचालित होंगे। जबकि आंगनबाड़ी केंद्र सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित होंगे।

जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी गौरव कुमार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा है कि विभिन्न सूचनाओं से पता चला है कि जिले में विद्यालय के रास्तों, विद्यालय परिसर के आसपास मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं हो रही हैं। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए जिले में संचालित सभी राजकीय, राजकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, निजी विद्यालयों का संचालन सुबह दस बजे से तीन बजे तक होगा।

वहीं आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित होंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों को इस आदेश को लागू करवाने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश 15 जनवरी तक लागू रहेगा। आदेश की अवहेलना पर संबंधित के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!