चमोली: अनियं​त्रित होकर वाहन दूसरी सड़क पर पलटा, छह लोग घायल–

by | Dec 26, 2025 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहुंचाया गया विवेकानंद धर्मार्थ अस्पताल–

पीपलकोटी, 26 दिसंबर 2025: एक साप्ताहिक बंड मेले में खरीदारी कर लौट रहे किरुली गांव के ग्रामीणों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें छह लोगा घायल हुए हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए विवेकानंद अस्पताल पहुंचाया गया।

पीपलकोटी के सेमलडाला में आयोजित बंड मेले में आए किरुली के लोग शुक्रवार को बोलेरो वाहन से घर जा रहे थे। वाहन में चालक सहित आठ लोग सवार थे। इंटर कॉलेज गडोरा के पास मोड़ काटते समय वाहन अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नीचे गिर गया। वाहन नीचे से गुजर रही दूसरी सड़क पर अटक गया।

दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं, जबकि चालक दीपक व अनिल को हल्की चोट आई हैं। चौकी प्रभारी पूनम खत्री ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी पहुंचाया गया है। घायलों में गणु लाल, धर्मपाल, बलवंत लाल, गंगा देवी, सुरमा देवी, सतेश्वरी देवी, सभी निवासी किरुली शामिल हैं। घायलों की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...
error: Content is protected !!