चमोली: सीमा जागरण मंच ने आयोजित किया संवाद, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागेदारी पर हुई चर्चा–

by | Dec 28, 2025 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

सीमा क्षेत्रों में आयोजित हों सीमा विमर्श और सीमा दर्शन कार्यक्रम, सीमा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं पर भी हुआ विमर्श–

जोशीमठ, 27 दिसंबर 2025: सीमा जागरण मंच की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जोशीमठ में सीमा विमर्श, सीमा दर्शन और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागेदारी पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सीमा जागरण मंच के प्रदेश संगठन कार्यकर्ता आशीष वाजपेयी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागेदारी बहुत महत्वपूर्ण है। राज्य के सीमा क्षेत्रों में सीमा विमर्श और सीमा दर्शन कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए।

इनके माध्यम से युवाओं को सीमाओं पर होने वाली हर गतिविधियों व घटनाओं के बारे में जानकारी मिल सकेगी। कहा कि उत्तराखंड की सीमाएं तिब्बत (चीन) और नेपाल से जुड़ती हैं। इन सीमा क्षेत्र के गांवों में रहने वाले लोग घुसपैठ, आतंकवाद, नशा और तस्करी जैसी चुनौतियों का सामना करते हैं।

बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य व आरएसएस के प्रचार प्रमुख शंभू प्रसाद चमोला, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य बदरी सिंह नेगी, आचार्य प्रकाश पंवार, आशुतोष डोभाल, रविंद्र कुमार, नितिन भट्ट, ओम प्रकाश, चंद्रकला, मंजू कपरुवाण, आरती, संगीता, करिश्मा, ऊषा, दीपा के साथ ही कई विद्यार्थी मौजूद रहे।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!