चमोली: ठेली गांव में जल कलश यात्रा और पूर्णाहूति के साथ श्रीमद भागवत कथा संपन्न–

by | Jan 10, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

महिलाओं ने निकाली भव्य जल कलश यात्रा, कथावायक आचार्य सुरेंद्र कोठियाल को दी भावभीनी विदाई–

गोपेश्वर, 10 जनवरी 2026: फरस्वाणफाट के ठेली गांव में पिछले एक सप्ताह से आयोजित श्रीमद भागवत कथा महापुराण का भव्य जल कलश यात्रा और पूर्णाहूति के साथ समापन हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने भव्य जलकलश यात्रा आयोजित की।

कथावाचक आचार्य सुरेंद्र कोठियाल ने कहा कि भगवान की कथा बड़ी मुश्किल से सुनने को मिलती है। भगवान की कथा में चारों युगों के दर्शन होते हैं। उत्तराखंड के बदरीनाथ क्षेत्र में भागवत कथा का आयोजन करना और कथा सुनने से पापों से मुक्ति मिल जाती है।

कथा के अंतिम दिन उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड के महातम्य के बारे में बताया। कहा कि बदरीनाथ पुण्य क्षेत्र है। यहीं से चारों वेदों की रचना हुई थी। कथा से पूर्व महिलाओं ने भव्य जल कलश यात्रा का आयोजन किया। इसके बाद पूर्णाहूति हुई। महिला मंगल दल की महिलाओं ने कीर्तन-भजन का आयोजन किया।

इस मौके पर विक्रम सिंह, जीत सिंह, नंदन सिंह, सोहन, बलवीर, सुरेंद्र, दरवान सिंह, राहुल, अनिल मैठाणी, सुरेंद्र मैठाणी, श्रीबल्लभ प्रसाद के साथ ही कई भक्तगण मौजूद रहे। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद कथावाचक आचार्य सुरेंद्र कोठियाल को भक्तगणों ने भावभीनी विदाई दी।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!