आस्था: मां कालिंकामेद्यूल देवी का गांव-गांव में हो रहा भव्य स्वागत, ध्या​णियों ने भेंट की श्रृंगार सामग्री–

by | Jan 10, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

दस किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर अपनी ध्या​णियों की कुशलक्षेम पूछने पहुंची मां कालिंकामेद्यूल की यात्रा–

पीपलकोटी/ जोशीमठ, 10 जनवरी 2026: चमोली जनपद के उर्गम घाटी के भर्की गांव की आराध्य देवी मां कालिंकामेद्यूल की देवरा यात्रा का गांव-गांव में भव्य स्वागत हो रहा है। मां की यात्रा जिस भी गांव में पहुंच रही है, ग्रामीण माता की सेवा भ​क्ति कर रहे हैं। मां की देवरा यात्रा दस किलोमीटर की कठिन पैदल दूरी तय कर लांजी और पोखनी गांव में पहुंची तो भक्तों ने माता की डोली और ब्रह्म निशानों का फूल मालाओं से स्वागत किया।

जिस गांव में माता की यात्रा पहुंच रही है, वहां भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। यह माता के प्रति अटूट आस्था ही है कि कड़ाके की ठंड में भी भक्तगण नंगे पांव यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

बीते साल सितंबर माह में माता की दिवारा यात्रा शुरू हुई थी। बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, रुद्रनाथ, अनसूया मंदिर के साथ ही विभिन्न प्राचीन मठ-मंदिरों में दर्शनों के बाद अब माता की दिवारा यात्रा गांव-गांव में आयोजित हो रही है। इस दौरान माता अपने अवतारी पुरुष पर अवतरित होकर भक्तों को दर्शन भी दे रही है।

इस मौके पर यात्रा समिति के अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह पंवार, अवतारी पुरुष लक्ष्मण सिंह नेगी, सचिव रघुवीर चौहान, रणजीत चौहान, दर्शन सिंह, महावीर पंवार, लक्ष्मण पंवार, ग्राम प्रधान संजय राणा, बेमरु प्रधान रविंद्र सिंह नेगी आदि का कहना है कि माता की देवरा यात्रा को लेकर भक्तगणों में उत्साह का माहौल है। लोग माता से क्षेत्र और अपने परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!