चमोली: मोहन बजवाल बने प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष–

by | Jan 16, 2026 | चमोली, राजनीति | 0 comments

ब्लॉक सभागार में संपन्न हुए चुनाव, 58 में से 51 ग्राम प्रधानों ने किया मतदान, निर्वाचित संगठन ने विकास का लिया संकल्प–

जोशीमठ, 16 जनवरी 2026: विकासखंड के प्रधान संगठन की नई कार्यकारिणी का शुक्रवार के गठन किया गया। ​निर्वाचन के बाद ग्राम प्रधान मोहन बजवाल को अध्यक्ष और सहदेव सिंह को सचिव पद पर निर्वाचित किया गया।

शुक्रवार को ज्योतिर्मठ के विकासखंड सभागार में ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। 58 ग्राम पंचायतों में से 51 ग्राम प्रधान इसमें शामिल हुए। प्रधान संघ के ब्लॉक कार्यकारिणी को लेकर चुनाव कराए गए। जिसमें मोहन बजवाल विजयी रहे।

वहीं उपाध्यक्ष पद पर मीना चौहान, सचिव पद पर सहदेव सिंह, सह सचिव पद पर लक्ष्मी देवी, कोषाध्यक्ष पद पर संजू देवी व मिथिलेश, संगठन मंत्री के पद पर रमेश, सुभाष और मीडिया प्रभारी के पद पर चंद्रमोहन, विनोद भंडारी और रोशनी देवी को निर्विरोध चुना गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान बीना देवी, पवित्रा देवी, भरत बुटोला, बलवंत रावत के साथ ही कई ग्राम प्रधान व जनप्रतिनि​धि मौजूद रहे।

Latest News

जय केदार: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद–

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली...

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...

चमोली: दीवाली पर नशे और जुए पर लगे अंकुश–

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया...

चमोली: नशा उन्मूलन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए अंतरविभागीय समन्वय से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश–

नशा तस्करी और अवैध बिक्री पर रहेगी नजर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में हुई समीक्षा-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमोली: 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश-- गोपेश्वर। जनपद चमोली का...

जोशीमठ में सुधरेगी सीवरेज और पेयजल की व्यवस्था, डीएम ने की समीक्षा–

जिला​धिकारी ने जोशीमठ सीवरेज व पेयजल योजना की समीक्षा, 115 करोड़ की लागत से होंगे परियोजना कार्य...

चमोली: दुर्गम रास्ते में बिगड़ी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के अधिकारी की तबीयत–

पुलिस-एसडीआरएफ ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित-- गोपेश्वर। हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण...
error: Content is protected !!