चमोली: इसी साल आयोजित हाेगी मां नंदा की बड़ी जात, महापंचायत ने लिया फैसला–

by | Jan 19, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

बड़ी जात आयोजन समिति का गठन कर कर्नल हरेंद्र सिंह रावत को सौंपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी, वसंत पंचमी के दिन तय होगा नंदा की जात का मुहुर्त–

नंदानगर (चमोली), 19 जनवरी 2026: 12 साल बाद आयोजित होने वाली मां नंदा की बड़ी जात (यात्रा) इसी वर्ष 2026 में आयोजित होगी। जात को दिव्य और भव्य रुप से आयोजित किया जाएगा। सोमवार को नंदानगर के ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

इस दौरान मां नंदा देवी सिद्धपीठ मंदिर कुरुड आयोजन समिति का भी वि​धिवत गठन कर कर्नल (सेनि) हरेंद्र सिंह रावत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। समिति ने निर्णय लिया कि आगामी 23 जनवरी वसंत पंचमी पर बड़ी जात का मुहूर्त निकाला जाएगा और जात भव्य रूप से संचालित की जाएगी

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, नंदा देवी सिद्धपीठ कुरुड के पुजारी मुंशी राम गौड़, मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखवीर रौतेला सहित दशौली, बधाण, बंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में हक हकूक धारी, नंदा देवी की यात्रा से जुड़े लोग, जप्रतिनिधि तथा सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग व महिलाएं शामिल रहे। महापंचायत की अध्यक्षता नंदनगर की ब्लॉक प्रमुख हिमा देवी ने की।

ब्लॉक सभागार में पूर्व अध्यक्ष भागवत सिंह ने महा पंचायत की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सबसे पहले यात्रा समिति का गठन हो। अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नंदा जात के प्रत्येक दस्तावेज में नौटी का नाम आगे किया जा रहा है, जबकि माता का सिद्धपीठ कुरुड है। हम पिछले आठ माह से इस लड़ाई को लड़ने में लगे हुए हैं। जिला प्रशासन से लेकर शासन तक गुहार लगा रहे हैं। मगर, हमारे धैर्य को कमजोरी समझा गया। कहा कि राजजात को स्थगित करने की एकतरफा घोषणा कर दी गई, इस निर्णय में कुरुड समिति से कोई राय नहीं ली गई। सरकार ने भी कोई साथ हमारा नहीं दिया। क्षेत्रीय विधायक ने भी हमारा सहयोग नहीं दिया।

महापंचायत का संचालन करते हुए कुरुड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखवीर रोतेल ने बताया कि इस महापंचायत के आयोजन के लिए सभी की सहमति ली गई थी, इसी के आधर पर मा नदा को साक्ष्य मानकर महा पंचायत बुलाई गई है। महापंचायत में सुझावों की शुुरुआत सेवानिवृत कर्नल हरेंद्र सिंह रावत ने की। उन्होंने कहा कि नंदा देवी की यात्रा के साथ कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए। यह विशुद्ध धार्मिक आयाोजन है। इसे आस्था के आधार पर ही किया जान चहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नदा देवी राजजत समिति नाम से पंजीकृत एनजीआो के आधार पर नंदा राजजात का आयोजन नहीं हो सकता है, यह लोक आस्था व परंपरा के आधार पर ही होगा।

महापंचयत में देवराड़ा के देव कांत देवराडी ने कहा कि नंदा देवी हमरी आस्था की देवी हैं। इनके निमित्त यात्रा आयोजन में राजतंत्र अथवा राजाशाही की बात नहीं होनी चाहिए। महापंचायत में अधिकांश वक्ताओं ने कहा कि रविवार को नंदा देवी राजजात के स्थगन की घोषणा में सरकार की इच्छा की भी बात बताई गई, इसलिए सरकार को भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या सरकार की ओर से इस प्रकार के निर्देश व इच्छा जताई गई।

महापचायत में पहुंचे वक्ताओं ने यह भी कहा कि यह महापंचायत किसी की आलोचना के लिए नहीं बुलाई गई है। महापंचायत के आयोजन का आशय नंदा की बड़ी जात के आयोजन पर केंद्रीत है। थोकदार विरेंद्र सिंह ने कहा कि बडी जात में लोक परंपराओं और गांवों की सहभागिता को भी लिया जाना चाहिए।

महापंचायत के बाद सर्वसम्मति से बड़ी जात आयोजन के लिए समिति के गठन का निर्णय लिया गया, जिसमें कर्नल हरेंद्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद समिति का विस्तार किया जाएगा। महापंचायत की अध्यक्षता नंदानगर की ब्लाॅक प्रमुख हिमा देवी ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, कुरुड़ मंदिर समिति अध्यक्ष सुखवीर रोतेला, पुजारी मुंशीराम गौड़, मंगरोली के पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी, लक्ष्मण बिष्ट, नरेश गौड़ आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!