धर्म-कर्म : केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत सहित दिग्गजों ने लिया भगवान शाणेश्वर महाराज का आशीर्वाद–

by | Jan 31, 2026 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

साणेश्वर मंदिर में यज्ञ व कथा में शामिल हुए पूर्व विधायक व गणमान्य लोग, व्यास पीठ का लिया आशीर्वाद–

अगस्त्यमुनि, 31 जनवरी 2026: भगवान श्री साणेश्वर महाराज जी की पुण्य भूमि सिल्लाबामणगांव इन दिनों भक्ति के सागर में सराबोर है। यहां आयोजित हो रहे दिव्य श्रीमद्भागवत एवं महापुराण ज्ञान यज्ञ में शनिवार को क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत कर व्यास पीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से पूर्व विधायक मनोज रावत ने प्रतिभाग किया। उन्होंने व्यास पीठ के दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया और विद्वान कथावाचक आचार्य अनसूया प्रसाद नौटियाल और ब्यास सुखदेव प्रसाद नौटियाल के मुखारविंद से प्रवाहित हो रही भगवत वाणी का श्रवण किया। इस दौरान उनके साथ रुद्रप्रयाग जनपद में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुलदीप कंडारी और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि व श्रद्धालु मौजूद रहे।

कथा श्रवण के पश्चात पूर्व विधायक ने कहा कि शाणेश्वर महाराज की यह भूमि अत्यंत जागृत है और इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सद्भाव का संचार होता है। व्यास पीठ से दिए जा रहे संस्कार और भगवान की लीलाओं का वर्णन मनुष्य को सन्मार्ग की ओर ले जाता है।

आयोजन में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़ और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से संपूर्ण क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रवण के उपरांत उपस्थित अतिथियों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र पुरोहित ने पूर्व विधायक मनोज रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी व अन्य गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र व फूल मालाएं देकर सम्मानित किया।

Latest News

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...
error: Content is protected !!