चमाेली: रंग लाई प्रधान संगठन की जिलाध्यक्षा योगिता रावत की मेहनत, अपर चमोली-खेनुरी सड़क लोनिवि को हुई हस्तांतरित–

by | Feb 1, 2026 | चमोली, सड़क | 0 comments

आंदोलन की पुरानी फोटो-

पीएमजीएसवाई से हटाकर लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित हुई सड़क, सड़क सुधारीकरण के लिए स्टीमेट तैयार करने में जुटा लोनिवि–

गोपेश्वर, 01 फरवरी 2026: आ​खिरकार प्रधान संगठन की जिलाध्यक्ष योगिता रावत की मेहनत रंग लाई है। ग्रामीणों की कई सालों से अपर चमोली-खेनुरी सड़क को पीएमजीएसवाई से लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की मांग पूरी हो गई है। शासन की संस्तुति पर चमोली जिला प्रशासन ने इस सड़क को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दिया है। लोनिवि ने सड़क सुधारीकरण के लिए स्टीमेट बनाना भी शुरू कर दिया है।

चमोली तहसील और जिला मुख्यालय के नजदीक होने के बावजूद भी अपर चमोली-खेनुरी मोटर मार्ग (9.63 किमी) की ​स्थिति बदहाल बनी हुई है। भूधंंसाव और नालियों का निर्माण न होने से सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। जिसे देखते हुए स्थानीय जनता लंबे समय से सड़क को लोनिवि को हस्तांतरित करने की मांग कर रही थी।

चमोली प्रधान संगठन की जिलाध्यक्ष योगिता रावत-

प्रधान संगठन की जिलाध्यक्ष व ग्राम प्रधान खेनुरी योगिता रावत ने सड़क को पीएमजीएसवाई से हटाकर लोनिवि को दिए जाने को लेकर बीते दिसंबर माह में जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर पर लिखित कार्रवाई की। जिसका परिणाम यह हुआ कि अब सड़क को लोनिवि को हस्तांतरित कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अ​धिशासीअ​भियंता ने हमें बताया कि खेनुरीसड़क अब लोनिवि के हेंडओवर हो गई है। सड़क को सुधारने के लिए स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। सड़क के सुधारीकरण के लिए जल्द काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

Latest News

नंदप्रयाग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बैसाखी मेला शुरू, सांस्कृतिक उत्साह का माहौल–

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने की नगर पंचायत को पांच लाख, वार्डों को एक-एक लाख रुपये की...

उत्तराखंड: पंठाली कांठा बुग्याल के दीदार को पहुंची अ​​भिनेत्री सारा अली खान–

दोफन में किया रात्रि प्रवास, प्राकृतिक सुंदरता की खूब की तारीफ, भरपूर आनंद उठाया-- घनसाली (टिहरी)।...

चमोली: पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक: जिलाधिकारी–

अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...
error: Content is protected !!