चमोली: जिलाधिकारी ने गंगा संरक्षण समिति के कार्यों की समीक्षा की–

by | Feb 1, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

दिए निर्देश उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील स्तर पर गठित गंगा समिति की प्रतिमाह नियमित बैठक का हो आयोजन

गोपेश्वर, 01 फरवरी 2026: जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गंगा संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने गंगा और उसकी सहायक नदियों में स्वच्छता को बनाए रखने को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगर पालिका, पंचायतों और जिला पंचायत के अधिकारियों को नदियों के संरक्षण के लिए तय मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील स्तर पर गठित गंगा समिति की प्रतिमाह नियमित बैठक आयोजन किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी निकायों में सेप्टेज मैनेजमेंट प्रोटोकॉल का अनुपालन करवाने के लिए अधिशासी अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका और पंचायतों के साथ ही संबंधित विभागों को एसटीपी का संचालन सुचारु रुप से करने और रख-रखाव को लेकर नियमित कार्य करने के निर्देश दिए।साथ ही उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों को डोर-टू-डोर कलेक्शन की व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे गोविंद बुटोला ने बताया कि जिला गंगा संरक्षण समिति के गठन के उपरांत 74 बैठके आयोजित की जा चुकी है उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 के अप्रैल माह से अब तक 9 बैठकों का आयोजन किया जा चुका है साथ ही बैठकों के कार्य व्रत को जीडीपीएमएस पोर्टल पर नियमित रूप पर नियमित रूप से अपलोड किया जाता हैं।

इस मौके पर डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, एसडीएम आर के पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता, एएमए तेज सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी अरविन्दगौड सहित सभी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!