आजीविका: रुद्रप्रयाग के मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका–

by | Feb 3, 2026 | रूद्रप्रयाग, स्वरोजगार | 0 comments

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा महिलाओं को आत्मनिर्भर, महिलाओं ने की ग्रोथ सेंटर की स्थापना–

रुद्रप्रयाग, 02 फरवरी 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग के दूरस्थ क्षेत्र मक्कूमठ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु एक आधुनिक ग्रोथ सेंटर की स्थापना की गई है।

यह ग्रोथ सेंटर राष्ट्रीय आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत आस्था ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान कर विकसित किया गया है। यहाँ महिलाएं स्थानीय उत्पादों से माल्टा, संतरा और बुरांश का जूस तैयार करने के साथ-साथ आम, मिर्च, लिंगुड़ा और आंवले के अचार का प्रसंस्करण कर रही हैं।

महिलाओं के कार्य को और सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत लगभग 15 लाख रुपये की लागत से प्रोसेसिंग यूनिट भी स्थापित की गई है। वर्तमान में इस ग्रोथ सेंटर में 10 महिलाएं नियमित रूप से कार्य कर रही हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि के साथ-साथ आत्मविश्वास और स्वावलंबन भी बढ़ा है।

ऊखीमठ की खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने बताया कि अभी तक इन महिलाओं ने 5 लाख तक कि आय अर्जित की है उन्होंने कहा कि ब्लॉक की पूरी टीम स्थानीय महिलाओ के लिए हमेसा कार्य करती रहती है ,आगे भी इस तरह के ग्रोथ सेंटर खोलने की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

यह पहल न केवल स्थानीय आजीविका को मजबूती दे रही हैं, बल्कि पहाड़ी क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार का एक सफल मॉडल भी बनकर उभर रही हैं। महिलाएं अब अपने घर के कामकाज तक ही सीमित नहीं हैं, ब​ल्कि वे अब मजबूती से समाज में अपनी जगह बनाने में भी कामयाब हो रही हैं।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!