औली: बर्फ की ढलानों पर कूड़े के ढेर, नगर पालिका ज्योतिर्मठ ने चलाया सफाई अ​भियान–

by | Feb 3, 2026 | चमोली, पर्यटन, पर्यावरण | 0 comments

बर्फबारी के बाद बड़ी संख्या में पहुंच रहे यहां पर्यटक, छोड़ रहे प्ला​स्टिक कूड़ा, नगर पालिका के पर्यावरण मित्र सफाई में जुटे–

ज्योतिर्मठ, 02 फरवरी 2026: इन दिनों औली की ढलानों पर पर्यटकों का रैलाउमड़ रहा है। पर्यटक यहां दिनभर बर्फ से खेल रहे हैं। साथ ही वे औलीस्लोप पर स्कीइंग का मजा भी ले रहे हैं। औली में पर्यटकों की आवाजाही से बड़ी मात्रा में कूड़ा भी जमा हो रहा है। जिसके निस्तारण के लिए नगर पालिका परिषद ज्योतिर्मठ ने सफाई अ​भियान शुरू किया है।

नगर पालिका परिषद की ओर से सोमवार को औली में कूड़ा निस्तारण कार्य किया गया। पालिका के पर्यावरण मित्रों ने औलीस्लोप के साथ ही अन्य बर्फ से ढ़कीढलानों में प्लास्टिक कूड़े का निस्तारण किया।

औली में बर्फबारी के बाद लगातार पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पालिका के सुपरवाइजर अनिल ने बताया कि औली में कूड़ा निस्तारण के अभियान में 11 पर्यावरण मित्र जुटे हुए हैं। बर्फ में ज्यादातर प्ला​स्टिककूड़ा हो रहा है।

error: Content is protected !!