ग्रामीण युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चमोली जिला प्रशासन की सराहनीय पहल, कौशल प्रशिक्षण लेने युवतियां देहरादून हुई रवाना–
गोपेश्वर, 06 फरवरी 2026: दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) के अंतर्गत चमोली जनपद में ग्रामीण युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। चमोली जनपद के मुख्य विकास अधिकारी महोदय डॉ. अभिषेक त्रिपाठी एवं परियोजना निदेशक महोदय श्री आनंद सिंह के मार्गदर्शन में ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए।
इसी क्रम में जनपद चमोली से कुल 20 अभ्यर्थियों ने आनंद कौशल केंद्र, सुद्धोवाला (देहरादून) में सिलाई मशीन (SelfEmployedTailor) ट्रेड में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु देहरादून प्रस्थान किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं प्रशिक्षणार्थियों ने DDU-GKY योजना को आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बताया।
विकासखंडवार अभ्यर्थी संख्या:
जोशीमठ – 02, थराली – 09, नारायणबगड़ – 02, दशोली – 04, देवाल – 01, नंदानगर – 02।
यह पहल ग्रामीण युवाओं को कौशलयुक्त बनाकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ा रही है।


