रेडियल गेट्कीमेंटीनेंस और सिल्टफ्लैशिंग के लिए की जा रही पानी की निकासी, बड़ सकता है मंदाकिनी का जलस्तर, कंपनी ने जारी किया अलर्ट–
रुद्रप्रयाग, 06 फरवरी 2026: सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना के कुंड बैराज से रविवार 6 फरवरी को सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक सभी गेटों से पानी छोड़ा जाएगा l यहां लगाए गए रेडीयल गेट्स की maintenance ओर सिल्टफ्लैशिंग हेतु ऐसा किया जाना अति आवश्यक है। जिस वजह से मंदाकिनी नदी का जल स्तर एवं जल प्रवाह और अधिक बढ़ेगा l
नदी के आसपास रह रहे लोगों को इस विषय में हमारे द्वारा सचेत किया जाता है, कि वे लोग ना ही तो स्वयं तथा ना ही अपने मवेशियों को नदी की ओर जाने दें।
खनन कार्य कर रही संस्था या व्यक्ति जो नदी क्षेत्र में मशीनों या जानवरों का प्रयोग कर रहे हैं, वे भी इस संदेश का संज्ञान लेते हुए स्वयं एवं अपनी मशीनों/जानवरों को सुबह 09:00 बजे से लेकर दोपहर 03:00 बजे तक नदी क्षेत्र से दूर रखें l


