चमोली: सात माह तक देवालयों और गांव-गांव में चली रथ यात्रा, अब 15 दिन तक आयोजित होंगे धार्मिक अनुष्ठान–

by | Feb 8, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

उर्गम घाटी के भर्की गांव में मां कालिंका की रथ यात्रा अब अंतिम दौर में पहुंची, 23 को अपने मंदिर में विराजमान होगी मां कालिंका–

ज्योतिर्मठ (चमोली), 08 फरवरी 2026: पिछले सात माह से वि​भिन्न देवालयों और गांव-गांव का भ्रमण करने के बाद उर्गम घाटी के भरकी गांव की ईष्ट देवी मां कालिंका की दिवारा यात्रा अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। मां कालिंका रविवार को अपने नियत स्थान भरकी गांव में पहुंच गई। अपनी आराध्य देवी के दर्शनों के लिए सैकड़ों भक्तगण पहुंचे हुए थे। भक्तों ने मां कालिंका देवी की डाेली और मेद्यूल देवी का फूल मालाओं से स्वागत किया। अब सोमवार को नौ फरवरी से 23 फरवरी के मध्य गांव में विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे। इसके बाद माता की डोली व निशान मंदिर में विराजमान हो जाएंगे।

भरकी गांव की कालिंका देवी की रथ यात्रा 35 साल बाद आयोजित हुई। इस धार्मिक यात्रा में शामिल होने के लिए बढ़ी संख्या में भक्तगण भरकी गांव पहुंचे। मां कालिंका की डोली और मेद्यूल माता के निशानाें ने विभिन्न देवालयों और गांवों का भ्रमण किया।

मां कालिंका के पश्वा लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि रथ यात्रा ने रुद्रनाथ, पल्ला किमाणा, बदरीनाथ, माणा, ज्योतिर्मठ नृसिंह मंदिर, अनसूया मंदिर सहित विभिन्न गांवों में करीब 900 किलोमीटर तक पैदल भ्रमण किया। अब यात्रा संपन्न होने की ओर है। नौ फरवरी से मां कालिंका देवी मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। ब्राह्मण, देवताओं, ध्याणियों (विवाहित बेटियां) को भोजन कराया जाएगा। विभिन्न देव कार्य संपन्न होने के बाद 23 फरवरी को मां कालिंका अपने मंदिर में विराजमान हो जाएगी।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!